देवरिया, जून 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। लक्जरी दो व चार पहिया वाहनों की चकाचौंध के बावजूद भी साइकिल का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है। समय के साथ-साथ साइकिल बनाने वाली कंपनियों ने भी ने भी बदलते दौर में अपने को अपडेट करते हुए बाजार में तरह तरह की साइकिलों को लांच किया है। जो लोगों की पसंद के अनुरूप है। साइकिल प्रकृति के संतुलन में बेहद उपयोगी होने के साथ ही अब सबसे सस्ती व कम खर्चीला सवारी है। बच्चों, बड़े, बुजुर्गों व लड़कियों सभी की पसंद साइकिल है। यही नहीं स्वास्थ की दृष्टिकोण से भी इसकी उपयोगिता बेहद महत्वपूर्ण है। साइकिल स्वास्थ्य को फिट रखने के साथ ही पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में सबसे मददगार साधन है। स्कूल जाने के लिए साइकिल का सर्वाधिक उपयोग छात्र छात्राएं कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग काम पर जाने के लिए भले ही दो पहिया या चार पहिय...