रुडकी, जुलाई 15 -- झबरेड़ा। एम्बिशन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय प्रेरणादायक करियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशन सत्र का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. रविंद्र सैनी ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास, कड़ा अनुशासन, सकारात्मक सोच और सही दिशा में मेहनत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्रभावी अध्ययन तकनीकों, समय प्रबंधन और अपनी रुचि व योग्यता के अनुसार सही करियर चुनने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...