चम्पावत, फरवरी 18 -- चम्पावत। बोर्ड हो या कोई भी अन्य परीक्षा विद्यार्थियों को किसी भी तरह से तनाव में नहीं आना चाहिए। जीवन में सफल होने के लिए समय प्रबंधन बहुत जरूरी है। और यही सूक्ति वाक्य विद्यार्थियों पर भी लागू होता है। खास तौर पर बोर्ड परीक्षार्थी को समय प्रबंधन करना जरूर आना चाहिए। समय से सोना, समय से उठना और समय से पढ़ाई करना सफलता की तरफ पहला कदम है। परीक्षा के दौरान भी बेहतर समय प्रबंधन करना चाहिए। हर विद्यार्थी को आसान और समझ में आने वाले सवालों को पहले हल करना चाहिए। इससे निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...