पीलीभीत, जून 30 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में समय प्रबंधन और अनुशासन का बेजोड़ समन्वय दिखा। महज 32 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने न केवल बरखेड़ा बीसलपुर विधान सभा को वे साध गए बल्कि पूरे जिले की राजनीति पर खासा असर छोड़ गए। जब वे हेलीपैडे पर उतरे तो गार्ड आफ ऑनर देने को गारद खड़ी थी। पर मुख्यमंत्री ने पुलिस गारद को गर्मी में बड़ी राहत दी और आगे बढ़ गए। मुख्यमंत्री के आने के बाद मंच पर केवल बरखेड़ा और बीसलपुर के विधायकों व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का ही संबोधन हुआ। मंच के सामने परिषदीय स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई बांसुरी व बाघ नगरी को प्रदर्शित करती रंगोली नयनाभिराम रही। यह भी पढ़ें- जिले में विकास कार्यों का बखान कर मुख्यमंत्री ने की जनप्रतिनिधियों की सराहना जीत का ककहरा बताया जितिन ने तो होने लगी ...