कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत बुधवार से तय समय पर हो गई। लंबे समय बाद ऐसा अवसर आया है जब सत्र की शुरुआत बिना किसी देरी के हो रही है। इसके साथ ही सरकारी और निजी स्कूलों में एक बार फिर पढ़ाई की रफ्तार तेज हो गई है और कक्षाओं में बच्चों की चहल-पहल लौट आई है। शिक्षा विभाग ने इस बार सत्र को समय पर शुरू करने के लिए पहले से ही व्यापक तैयारी की थी। नतीजतन एक अप्रैल से ही जिले के सभी सरकारी विद्यालयों और अधिकांश निजी स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गईं।चलाया जायेगा प्रवेशोत्सव अभियानजिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि नए सत्र के साथ ही प्रवेशोत्सव अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल से द...