रायबरेली, अप्रैल 27 -- रायबरेली संवाददाता। रविवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे ने स्टेशन पर जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने जीआरपी थाने में जानकारी के बाद दिशा निर्देश जारी किए। सबसे पहले उन्होंने जीआरपी थाने में रखे शस्त्रों की जानकारी ली। उनके रखरखाव के बारे में निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर रखे रजिस्टर को देखा और समय से शिकायतों का निस्तारण कराने को कहा। थाने की साफ सफाई व्यवस्था के बारे में कहा। जीआरपी प्रभारी सचिन पटेल से मुकदमों की जानकारी ली। 14 साल से फरार अपराधी को पकड़ने पर जीआरपी प्रभारी को इनाम देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान हड़कंप मचा रहा। यह भी पढ़ें- एसपी ने किया डकोर थाने का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी अरुण कुमार, आरपीएफ प्रभारी एके सिंह, दरोगा अजय वर्मा, फरीद खान आदि रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.