आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, सवाददाता। आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने मीटरों को नि:शुल्क स्मार्ट मीटर में बदला जाएगा। उपभोक्ताओं द्वारा समय पर रिचार्ज करने पर विद्युत बिल की दरों में दो फीसदी की विशेष छूट दी जा रही हैं। सिधारी हाईडिल कालोनी में शुक्रवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए अधीक्षण अभियंता द्वितीय गौरव तिवारी ने बताया कि शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक एवं रविवार और राजपत्रित अवकाशों को बिजली नहीं कटेगी। बैलेंस नेगेटिव की स्थिति में उपभोक्ता को विद्युत विच्छेदन के बजाय तीन दिनों की अतिरक्त मोहलत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1,47,911 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि कुल 6,83,182 उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट हुए उपभोक्ता, एप से खुद करने लगे मीटर रिचार्...