समय पर राशन उठाव और वितरण सुनिश्चित करें पीडीएस दुकानदार : डीसी
रांची, अगस्त 17 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स (आपूर्ति) की बैठक हुई। इसमें राशन आपूर्ति, वितरण, आधार व मोबाइल सीडिंग, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण तथा एमडीएम खाद्यान्न समेत आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभुकों को खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी पीडीएस दुकानदारों को समय पर खाद्यान्न का उठाव कर निर्धारित मात्रा में लाभुकों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी करने को कहा।
ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.