लखनऊ, मार्च 30 -- फोटो भी - बिल सुधारने की बजाए उन्हें कनेक्शन काटने के मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा- हेल्पलाइन 1912 और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायतों को भी बिना किसी समाधान के रिजेक्ट कर दिया गया- ऊर्जामंत्री की जनसुनवाई में सोमवार को अमौसी जोन के शिकायतकर्ता ने विभाग की संवेदनहीनता की पोल खोल दी- ऊर्जामंत्री चेयरमैन को फोनकर बोले, 'गलत बिल को लेकर उपभोक्ता भटक रहे हैं, आपका सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है'लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।राजधानी में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी और मनमाने बिलों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को अमौसी जोन के वृंदावन निवासी शिकायतकर्ता ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आवास पर पहुंचकर विभाग की संवेदनहीनता की पोल खोल दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दीपा सिन्हा के नाम पर लगे प्...