कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) दयाशंकर से कहा कि कहीं पर भी भूमि संबंधी कोई समस्या सामने आती है तो संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका समाधान कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। चेतावनी दी कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...