किशनगंज, अगस्त 23 -- किशनगंज। निज संवाददाता बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों में कमी और बढ़ते तनाव के कारण गैर संचारी रोग अब केवल शहरी आबादी तक सीमित नहीं रह गए हैं। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियां ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से चुनौती बन रही हैं। इन रोगों की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती अवस्था में कई बार इनके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। बीमारी का पता तब चलता है, जब वह गंभीर रूप ले चुकी होती है। ऐसे में सरकार का जोर बीमारी के गंभीर होने का इंतजार करने के बजाय प्रारंभिक अवस्था में ही उसकी पहचान कर उपचार शुरू करने पर है। इसी उद्देश्य से जिले में गैर संचारी रोगों की जांच एवं जागरूकता गतिविधियों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। 01 सितंबर से विशेष गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया जाएगा।...