अयोध्या, फरवरी 18 -- अयोध्या,संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में चिकित्सकों की लेट लतीफी के चलते इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिल्कीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर जब 'हिन्दुस्तान'की टीम ने पहुंचकर पड़ताल की तो कई चिकित्सकों की कुर्सी खाली मिली। चिकित्सकों के न होने से मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए। सीएचसी मिल्कीपुर में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण इन दिनों सर्दी,जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दूर-दराज के गांवों से भी लोग इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। इलाज के लिए पहुंचे माता प्रसाद, राजित राम और रूपमती ने बताया कि वे भीड़ से बचने और समय पर इलाज कराने के लिए सुबह जल्दी आ ...