बोकारो, अगस्त 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को सेक्टर-4जी स्थित संघ के प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष एन.के. सिंह ने की, जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र महतो ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि एनजेसीएस नेताओं की निष्क्रियता के कारण वर्ष 2017 का वेतन समझौता अब तक पूर्ण रूप से लागू नहीं हो सका है। साथ ही कर्मचारियों को एरियर की बकाया राशि का भुगतान भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि संघ लगातार सेल प्रबंधन को पत्र लिखकर अधूरे वेतन समझौते को पूरा करने तथा 1 जनवरी 2027 से नया वेतन समझौता लागू करने की मांग करता रहा है। बैठक में कोषाध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव, सहायक कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश कुमार, उपाध...