बलरामपुर, जुलाई 28 -- बलरामपुर संवाददाता। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जनपदवासियों से हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक रहने तथा समय पर जांच और उपचार कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस लीवर को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और इलाज से इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। सीएमओ ने बताया कि इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम हेपेटाइटिस : आइए इसे समझें और रोकें है, जिसका उद्देश्य बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा लोगों को जांच, उपचार व बचाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस-बी व हेपेटाइटिस-सी संक्रमित रक्त, असुरक्षित सुई और असुरक्षित यौन संबंधों से, जबकि हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-ई दूषित भोजन एवं पानी से फैलते हैं। यह भी पढ़ें- ली...