गिरडीह, मई 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। समय पर खून नहीं चढ़ने से 50 वर्षीय अधेड़ महिला मीना देवी ने शुक्रवार को अपनी जान गंवा दी। इससे बौखलाए परिजनों ने ब्लड बैंक से लेकर सदर अस्पताल तक खूब हंगामा किया। हंगामा बढ़ते देखकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन पर कड़ा एक्शन लिया। बताया गया कि अधेड़ महिला को समय पर खून नहीं मिल पाया। लैब टेक्नीशियन द्वारा खून देने में दो घंटे की देरी कर दी गई। जिसके बाद महिला की तबीयत अधिक बिगड़ गई और इससे उसकी जान चली गई। मृत महिला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशपुर फुलची की मीना देवी थी।

सदर अस्पताल में भर्ती थी मीना मृतका के पति धीरेन राय ने बताया कि गुरुवार को मीना को खून की कमी पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे खून चढ़ाने की बात ...