रांची, जुलाई 28 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स (आपूर्ति) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राशन आपूर्ति, लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण, आधार व मोबाइल नंबर सीडिंग, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-सााड़ी-लुंगी वितरण योजना तथा एमडीएम खाद्यान्न समेत आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (जेएसएफएसएस) के तहत लाभुकों को खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों को समय पर खाद्यान्न उठाव और निर्धारित मात्रा में लाभुकों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को...