हजारीबाग, मार्च 25 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के पंचमाधव में बाइक से हुई सड़क हादसे में रानीचुआं गांव के रहने वाले सुशील और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार ने तत्काल दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया और उनके इलाज की व्यवस्था कराई। सिकंदर कुमार ने घटना की सूचना थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक को भी दी। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार अब दोनों घायल युवक खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...