प्रयागराज, जून 17 -- एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण संस्थान की ओर से लूकरगंज में बुधवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने एक्यूप्रेशर संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल को एक्यूप्रेशर के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि एक्यूप्रेशर एक पुरातन पद्धति रही है। लेकिन बदलते समय के साथ एक्यूप्रेशर उपचार विधा में निरंतर बदलाव हो रहा है। एक्यूप्रेशर से असाध्य बीमारियों का भी उपचार किया जा रहा है। उन्होंने जेपी अग्रवाल की ओर से एक्यूप्रेशर के क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान और नवाचार की सराहना की। निदेशक एके द्विवेदी ने मंत्री को स्मृति चिह्न और एक्यूप्रेशर साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- परिसर टिहरी के प्रो. वर्मा एशियाई एमिनेंट अवार्ड से सम्मानित इस अवसर पर संस्थान के...