मॉस्को, मई 30 -- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश वास्तव में रूस-भारत-चीन (RIC) प्रारूप के ढांचे के भीतर गतिविधियों को फिर से शुरू करने में रुचि रखता है। यूराल पर्वतों के पर्म शहर (जहां यूरोप की सीमा एशिया से लगती है) में यूरेशिया में सुरक्षा और सहयोग की एक समान और समतापूर्ण प्रणाली बनाने पर एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक और राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए लावरोव ने ये बातें कहीं। उन्होंने ये बातें ऐसे वक्त पर कही हैं, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को सैन्य समर्थन देने की वजह से भारत और चीन के संबंधों में एक बार फिर से तल्खी देखने को मिल रही है। TASS के मुताबिक, लावरोव ने कहा, "मैं त्रिमूर्ति - रूस, भारत, चीन - के प्रारूप के भीतर जल्द से जल्द काम को फिर से शुरू करने में वास्तविक रुचि की पुष्टि करना चाहता हूं।" ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.