कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को योजना एवं विकास शाखा तथा विभिन्न इंजीनियरिंग विंग के साथ अनटाइड फंड, डीएमएफटी और सांसद/विधायक मद योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, पथ प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग, नगर परिषद झुमरी तिलैया तथा नगर पंचायत कोडरमा व डोमचांच द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं से निर्माणाधीन योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और कार्य में तेजी लाते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में भूमि विवाद की समस्या है, उन्हें आपसी समन्वय से जल्द सुलझाया जाए। यह भी पढ़ें- पूर्णिया जिला में 27 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.