बहराइच, जुलाई 24 -- बहराइच। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत एससी, एसटी, सामान्य, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को शैक्षणिक भत्ता व शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु समयसारिणी निर्धारित की गई है। पूर्वदशम कक्षा 9-10 तथा दशमोत्तर कक्षा 11-12 के नवीन व अध्ययनरत छात्रों के लिए भी प्रक्रियात्मक तिथियां तय की गई हैं। सभी शिक्षण संस्थाओं से अपील की कि वे समयसारिणी से छात्रों को अवगत कराकर समय से आवेदन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र छात्र को योजना के लाभ से वंचित न रखा जाए। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति योजना के लिए जारी की गई समय सारिणी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...