रामगढ़, जून 4 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने गुरुवार को परिषद के सभी विभागीय कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में गति लाना है। विशेष रूप से जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान सीईओ ने सख्त तेवर में निर्देश दिया है। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं। उनका तुरंत निपटारा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे आवेदन डीएसओ स्तर पर रुके हों या एसडीओ स्तर पर, उन्हें बिना किसी देरी के आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को एक प्रमाण पत्र के लिए अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। समयबद्ध सेवाएं देना परिषद की प्राथमिकता है। बैठक में विकास...