समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
मऊ, सितम्बर 13 -- मऊ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शनिवार की देर शाम कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाला यह अभियान मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में उनके 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Supaul News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.