मऊ, अक्टूबर 4 -- मऊ, संवाददाता। जनगणना के द्वितीय चरण को सकुशल एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शनिवार की देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं चार्ज ऑफिसर्स को प्राथमिकता के आधार पर जनगणना से संबंधित सभी कार्य समय से पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी आंकड़े शुद्ध एवं सही ढंग से दर्ज किए जाएं, जिससे जनगणना के आंकड़ों में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। साथ ही प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की समय से नियुक्ति एवं प्रभावी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बेहतर रणनीति तैयार कर प्रत्येक कार्य की समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रगणकों एवं सुपरवाइजरो...