चंदौली, फरवरी 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल के गया जंक्शन पर बीते बुधवार की देर रात मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यो की जानकारी लेकर गुवणत्ता पर ध्यान देने की बात कहीं। इस क्रम में रफीगंज स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधा के साथ ही ट्रेनों के परिचालन की जानकारी ली। कहा संरक्षित और सुरक्षित ट्रेनों के परिचालन पर जोर दिया जाए। डीआरएम उदय सिंह मीना बीते गुरुवार की देर रात निरीक्षण यान से मंडल के गया जंक्शन पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो एवं तीन के उन्नयन कार्यों की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की। पांच फरवरी से 21 मार्च तक (45 दिन) के निर्धारित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ...