प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों के समयपालन के मामले में उत्तर मध्य रेलवे ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। पांच मार्च 2026 को रेलवे के सभी 17 जोनों में उत्तर मध्य रेलवे ने 98.52 प्रतिशत समयपालन दर्ज करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में प्रयागराज मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जहां उसी दिन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का समयपालन 98.03 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो वर्ष 2026 का अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन है।मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि पांच मार्च 2026 को प्रयागराज मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर कुल 254 मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां संचालित हुईं। इनमें से 249 गाड़ियों का संचालन पूरी तरह समयानुसार सुनिश्चित किया गया। बेहतर परिचालन प्रबंधन और लगातार निगरानी के चलते यह उपलब्धि हासिल की जा सकी। वरिष्ठ मंडल परिच...