बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- समय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करें सभी कर्मी : प्रो सुनीता नालंदा कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने में करें सहयोग शिक्षकेतर कर्मियों की बैठक में कॉलेज के विकास पर हुई चर्चा फोटो : नालंदा कॉलेज: नालंदा कॉलेज में सोमवार को कर्मियों के साथ बैठक में शामिल प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। समय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सभी कर्मी मिलकर काम करें। नालंदा कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने में सहयोग करें। नालंदा कॉलेज में सोमवार को बैठक में शिक्षकेतर कर्मियों को प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने टीम भावना के साथ मिलकर काम करने की अपील की। इसके लिए उन्होंने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में संतोष कुमार, विनय कुमार, अंजनी कुमार, कमलेश कुमार व अन्य शामिल थे। अंत में प...