बलरामपुर, मार्च 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर नगर में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही। झारखंडी समपार फाटक बंद होते ही जाम की समस्या विकराल हो जाती है। वहीं शहर में बढ़ते वाहनों और ई-रिक्शा की संख्या के चलते भी जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन के पास कोई ठोस रूट प्लान नजर नहीं आ रहा है। जिसका नतीजा बुधवार को नगर के कई प्रमुख मार्गों पर देखने को मिला। यहां हर एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर भीषण जाम की स्थिति बनती रही। इस दौरान एक ओर जहां जाम में सायरन बजाती एंबुलेंस भी फंसी दिखी वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों के साथ जरूरी काम से निकले लोग भी इस जाम की मार झेलते नजर आए।बुधवार सुबह करीब दस बजे नगर के बीच स्थित झारखंडी रेलवे क्रासिंग ट्रेन गुजरने से पहले बंद होने पर क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की ल...