आगरा, जून 6 -- शहर के कासगंज-अमांपुर रोड स्थित रेलवे समपार संख्या 248ए स्पेशल पर रविवार से रेलपथ अनुरक्षण का कार्य शुरू हो रहा है। इस कार्य को सकुशल संपंन कराने के लिए समपार पर तीन दिन सड़क यातायात को प्रभावित रखा जाएगा। इस संबंध में प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ ने एसपी को पत्र लिखकर अवगत कराया है और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देते हुए वाहनों के आवागमन सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की है। एसपी को भेजे गए पत्र में प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ कासगंज नरेश कुमार ने बताया है कि कासगंज-बधारी कला रेलवे स्टेशन के मध्य कासगंज-अमांपुर रोड पर स्थित रेलवे समपार संख्या 248ए स्पेशल पर रेलपथ अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज से 10 तक रमईपुर-भैरमपुर रेल क्रॉसिंग बंद यह कार्य रेल संरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है। इस कार्य क...