भागलपुर, मार्च 10 -- नवगछिया-कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच भवानीपुर के पास पूर्वी गेट संख्या 11 को बंद किए जाने के विरोध में सोमवार को आजाद हिंद मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने अनुमंडल मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गेट को दोबारा खोलने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रेलवे फ्लाईओवर बनने के बाद रेलवे केबिन के पास स्थित फाटक संख्या 11 को बंद कर दिया गया है। गेट बंद होने से आसपास के कई मोहल्लों और गांवों के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को अब लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ता है। जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। धरना दे रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.