मधेपुरा, मार्च 8 -- कुमारखंड , निज संवाददाता। जीविका एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिकरहट्टी शाखा के बैंक कर्मियों के साथ वित्तीय समावेशन के तहत समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के महत्व पर जीविका के बीपीएम मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह की बैठक से बैंक शाखा और जीविका से जुड़े समूहों के बीच बेहतर तालमेल और प्रभावशाली कार्यप्रणाली स्थापित करने में सहयोग मिलता है। बीपीएम ने शाखा प्रबंधक से कहा कि जीविका के समूहों से जुड़ी दीदियां रोजगार सृजन के नए नए आयाम तलाश रही हैं। इसे और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए व्यक्तिगत लोन को बढ़ाने की आवश्यकता है। बीपीएम ने बताया कि व्यक्तिगत लोन (स्वयं सिद्ध, पीएमएफएमई और पीएमईजीपी) के अनुमोदन में सिकरहट्टी शाखा का प्रदर्शन संतोषजनक नही है। बैठक में शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि वे समूह से जुड़े सदस्यों को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.