समन्वय बनाकर सूखे तालाबों व पोखरों को भरें विभाग : सिंचाई बंधु
बस्ती, मई 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। विकास भवन सभागार में जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक हुई। उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप वर्तमान में तालाब, पोखरों को भरा जाना है। इसके लिए आपसी समन्वय से कार्यपूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता नलकूप विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में 50 तालाब व 59 पोखरों को जल से संतृप्त किया जा चुका है। अवशेष तालाब, पोखरों को भरे जाने की कार्रवाई संचालित है। यांत्रिक दोष से बन्द नलकूप भी संचालित किए जा रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर ने कहा कि पूर्व की बैठक में वित्तीय वर्ष 24-25 तथा 25-26 में नलकूपों के स्थापन/मरम्मत में की गयी सम्पूर्ण धनराशि का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया गया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.