गोरखपुर, जनवरी 3 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग के सहायक एवं अवर अभियन्ता एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। महापौर और नगर आयुक्त ने एच एन सिंह चौराहा से गोरखनाथ थाना तक लोक निर्माण विभाग से कराए जा रहे विकास कार्यो का जाएजा लिया। हां सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग में पूर्व में बिछाई गई पुरानी पेयजल पाइप लाइन को शिफ्ट करने का काम भी जलकल विभाग कर रहा है। इस सड़क पर अब तक लगभग 1475 मीटर पाइप लाइन स्थानांतरित हो चुकी है। तकरीबन 350 पेयजल हाउस कनेक्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.