बागेश्वर, अप्रैल 9 -- देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि हस्तांतरण के कारण सड़क और अन्य विकास कार्य लंबित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में कम्पनसेटरी अफॉरेस्टेशन (सीए) भूमि उपलब्ध न होने से देरी हो रही है, उन्हें तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर शीघ्र निपटाया जाए। अलाइनमेंट विवाद वाले मामलों को एसडीएम की मदद से स्थानीय लोगों से वार्ता कर सुलझाने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.