लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ संवाददाता। 21वीं बीबीडी ए डिवीजन लीग में बुधवार को पार्थ क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ट्रायम्फ क्रिकेट एकेडमी ने आरईपीएल क्रूसेडर्स क्लब को 14 रन से हराया। इस जीत के साथ ट्रायम्फ एकेडमी को 4 अंक मिले जबकि आरईपीएल क्रूसेडर्स क्लब को 2 अंकों मिले। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रायम्फ क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 38 ओवरों में सभी विकेट खोकर 239 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। समन्वय दीक्षित ने मात्र 103 गेंदों पर 144 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के जड़े। आरईपीएल क्रूसेडर्स से क्षितिज मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। जवाब में आरईपीएल क्रूसेडर्स क्लब की पूरी टीम 38.3 ओवरों में 225 रन बनाकर सिमट गई। प्रिंस मौर्य ने सर्वाधिक 61 रनों का योग...