बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- समधी मिलन से पहले हुई दुल्हन के पिता की मौत ग्रामीणों ने खबर छिपाकर किसी तरह करा दी शादी नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुईपर गांव के पास हुआ हादसा सड़क पार करने के दौरान चारपहिया वाहन ने रौंदा फोटो : नूरसराय01 : नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुईपर गांव में बुधवार की सुबह रोते-बिलखते परिजन। नूरसराय (नालंदा), निज प्रतिनिधि। बारात दरवाजे पर खड़ी थी। घर में मंगल गीत बज रहे थे। और, समधी मिलन से पहले अचानक दुल्हन के पिता की मौत हो गयी। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुईपर गांव में मंगलवार की रात हुई। गांव के पास एसएच 78 बिहटा-सरमेरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने दुल्हन के पिता को रौंद दिया। हादसे में 45 वर्षीय अर्जुन पासवान की मौत हो गयी। उनकी छोटी पुत्री धर्मशीला कुमारी की शादी पवन कुमार के साथ होनी थी। बारात सारे थाना क्षेत्र के मु...