प्रयागराज, मार्च 14 -- सरदार पटेल संस्थान की ओर से शनिवार को यूजीसी नियम 2026 के समर्थन में सामाजिक न्याय के लिए समता सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने यूजीसी के नए नियमों को सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और इसे बहाल कराने के लिए 18 मार्च को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया। सामाजिक चिंतक डॉ. कंचना यादव ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद सामाजिक न्याय की दिशा में कुछ उपलब्धियां मिली हैं। इसे बहाल कराने के लिए संवैधानिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा। वहीं प्रियंका भारती, प्रो. विक्रम, प्रो. गंगा सहाय मीणा और प्रो. दिनेश पाल ने भी शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के पाठ से हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस केसी सरोज ने की और संचालन डॉ. कमल उसरी ने किया। ...