गाजीपुर, जुलाई 10 -- गाजीपुर (सादात)। नगर स्थित समता पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसमें शोधार्थी निशा यादव ("हिंदी उपन्यासों में आदिवासी जीवन") और अमित यादव ("अमरकांत के कथा साहित्य में निम्न-मध्यवर्गीय जीवन") ने अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए। विभागीय अनुसंधान समिति की बैठक में शोधार्थिनी पूनम यादव के फुलटाइम पीएचडी को पार्टटाइम में बदलने के आवेदन को मंजूरी दी गई। मुरादाबाद से आए प्रोफेसर डॉ. चंद्रभान सिंह यादव ने शोध की बारीकियों को समझाया। प्राचार्य प्रो. डा. पीयूष वर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर समन्वयक डॉ. जेपी एन यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्राध्यापक और शोधार्थी मौजूद रहे। संच...