भभुआ, मार्च 18 -- रैन बसेरा में रहने, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने और दुकानदारों को दिक्कत नप कार्यालय परिसर में जगह-जगह दखि टूटे सामान, मलबा व गिट्टी-बालू (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी जिस नगर परिषद के कंधों पर है, उसी के परिसर को समतल बनाने के चक्कर में कचरा पसार दिया गया है, जिससे रैन बसेरा में रहने, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने और आसपास के दुकानदारों तथा राहगीरों को परेशानी हो रही है। परिसर में जगह-जगह पुराने और टूटे-फूटे सामान, गिट्टी-बालू, जर्जर शौचालयों जमा किया गया है। जब हवा चलती है, तब इसके कचरे व धूल उड़कर सड़क तक पहुंचती है, जिससे आमजन व दुकानदारों को परेशानी होती है। परिसर में बने रैन बसेरा के बगल में टूटे-फूटे समान को डंप किया गया है। इससे परिसर अनाकर्षक लग रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी ...