धनबाद, मई 29 -- मुनीडीह वाशरी में दो मई को स्लरी के ढेर में दबकर चार असंगठित मजदूरों की मौत के मामले में मृत श्रमिकों के परिजनों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है।

परिजनों का धरना बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा दुर्घटना के बाद हुए समझौते को अब तक लागू नहीं किए जाने के विरोध में गुरुवार से आश्रित पश्चिमी झरिया क्षेत्र अंतर्गत मुनीडीह स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष तीन दिवसीय धरना पर बैठ गए। इसमें संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने भी भाग। धरनास्थल पर मजदूरों और परिजनों ने कहा कि दुर्घटना के बाद प्रबंधन ने मुआवजा, रोजगार और बच्चों की शिक्षा को लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी घोषणा पर अमल नहीं किया गया।

चक्का जाम की चेतावनी संयुक्त मोर्चा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आगामी 6...