उन्नाव, अप्रैल 1 -- सफीपुर। रोशन नगर गांव में जमीन विवाद ने दिन में सुलह के बाद रात में हिंसा का रूप ले लिया। आधी रात को हुई झड़प में पांच लोग घायल हो गए और गांव में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रोशननगर निवासी गीता पाल गांव के बाहर मकान निर्माण के लिए दीवार बनवा रही थीं। इस पर पड़ोसी इंद्रपाल पक्ष ने आरोप लगाया कि दीवार उनकी जमीन में बनाई जा रही है और विरोध जताया। दिन में गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। लेकिन, देर रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। पहले तीखी बहस हुई, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते लाठी-डंडों से भिड़ंत हो गई। इस झड़प में गीता पाल और उनके पुत्र दीपांशु को चोटें आईं, जबकि इंद्रपाल, उनका बेटा गोलू और भाई नेकपाल भी घायल हुए। घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.