नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की बहुप्रतीक्षित रूपरेखा अंतिम रूप लेती दिखने लगी है, तो यह स्वागतयोग्य है। बुनियादी खुशी तो यही है कि भारत पर लगने वाला अमेरिकी टैरिफ 18 प्रतिशत पर आ जाएगा, इससे दोनों देशों के बीच निश्चित ही व्यापार बढ़ेगा। अपनी घोषणा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिका अब भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को तुरंत घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। हालांकि, उन्होंने यह दावा करते हुए भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं कि भारत अब अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य करने पर सहमत हो गया है। अपने मिजाज के मुताबिक, एक कदम आगे बढ़कर ट्रंप ने यहां तक दावा कर दिया है कि भारत अब 500 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और अन्य उत्पादों की खरीद के लिए प्रतिबद्ध है...