नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा दावा करते हुए एक और बड़ी घोषणा की है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि अगर युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के साथ कोई समझौता होता है और उस पर इस्लामाबाद में दस्तखत होते हैं, तो वह खुद पाकिस्तान जा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन्हें बेहद चाहता है और पाक अधिकारी चाहते हैं कि ट्रंप वहां जाए। ट्रंप ने नेवादा और एरिजोना की यात्रा पर जाते समय, वाइट हाउस के लॉन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि US और ईरान के बीच अगले हफ्ते खत्म होने वाले सीजफायर को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि ट्रंप ने आगे कहा कि हो सकता है कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत न पड़े। ट्रंप ने कहा, "अगर इस्लामाबाद में किसी समझौते पर दस्तखत होते हैं, तो मैं वहां जा सकता हूं। यह...