बक्सर, जुलाई 19 -- पेज-05 के लिए बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग और संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौता को लागू नहीं होने से पंचायत सचिवों में नाराजगी है। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के जिला शाखा के अध्यक्ष शिवगोबिंद राय व जिला मंत्री विकाश कुमार ने बताया कि पंचायती राज विभाग बिहार सरकार एवं राज्य संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौतों को लागू नहीं किया गया है। नेताओं ने कहा कि आगामी 25जुलाई तक पहले के बचे सभी पंचायत सचिवों का अंतरजिला स्थानांतरण व पदस्थापन नहीं होता है, तो राज्य के तमाम पंचायत सचिव जुलाई माह में किसी दिन सामूहिक हड़ताल पर जाने को विवश होंगे । समझौते के अनुसार सभी बचे हुए 2005 पंचायत सचिवों का अंतरजिला स्थानांतरण/पदस्थापन जून 2026 में किया जाना था। किंतु विभाग के शिथिलता के कारण स्थानांतरण नहीं किया गया। जिससे...