फरीदाबाद, जुलाई 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगरपालिका कर्मचारी संघ और हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन की ओर से दौलतराम धर्मशाला में जिला स्तरीय रैली आयोजित की गई। रैली में कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल करने की घोषणा की। रैली की अध्यक्षता जिला प्रधान दलित बोहत ने की, जबकि संचालन जिला सचिव अनिल चंडालिया ने किया। इसमें नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगेराम तिगरा, उप महासचिव सुनील चंडालिया तथा हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 13 मई की वार्ता में सरकार ने कर्मचारियों की 17 प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए 30 जून तक आदेश जारी करने क...