अल्मोड़ा, मार्च 31 -- धन्यारी के ग्रामीणों ने तीन माह पूर्व हुए समझौते के पूरा नहीं होने पर आक्रोश जताया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि सात से 11 अप्रैल तक सांकेतिक धरना फिर 20 से आंदोलन होगा। उन्होंने लोनिवि और जलसंस्थान पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक प्रमुख डा आरती किरौला, धन्यारी प्रधान प्रकाश अधिकारी, पिनोली प्रधान हेमन्त रौतेला, कलौटिया के उमेश सिंह, चंदन सिंह, कमल साह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...