पीलीभीत, मई 26 -- महिला ने गांव के नौ लोगों पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने, मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसकी स्कूटी में भी तोड़फोड़ की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि पूर्व में दर्ज कराए गए मारपीट और छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 22 मई को वह जरूरी काम से जहानाबाद जा रही थीं। रास्ते में आरोपी पक्ष के जाकिर हुसैन, शहादत हुसैन, जाबिर हुसैन, ताहिरा बेगम, फरजाना, रुखसार, आजाद हुसैन, फरजाना पुत्री अहमद बख्श और मैबिश ने उसे रोक लिया और मुकदमे में समझौता करने के लिए कहा। इंकार करने पर आरोपियों ने जात...