मेरठ, मार्च 24 -- अपहरण, दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करने पर जेल से जमानत पर आए आरोपी किशोरी और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में स्पेशल जज एससीएसटी के आदेश पर थाना टीपीनगर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीपीनगर की एक कॉलोनी निवासी वंचित समाज की महिला ने बताया कि मोदीनगर के शहजादपुर निवासी बंटी त्यागी ने उनकी बेटी का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट थाना टीपीनगर पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले आरोपी जमानत पर छूटकर आया है।इसके बाद से वह महिला व पीड़ित किशोरी पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। किशोरी का घर से बाहर आते जाते पीछा कर रहा है। उसे रास्ते में रोककर फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा हैं। आरोपी ने बेटी का इंस्टाग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.