आगरा, अप्रैल 16 -- सदर क्षेत्र में पुराने विवाद में समझौता करने के बहाने भाई-बहन को घर बुलाया। बात बिगड़ने पर आरोपितों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। युवती का आरोप है कि भाई के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित सपना निवासी नैनाना ब्राह्मण की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सपना ने आरोप लगाया कि 13 अप्रैल की रात करीब 11 बजे चन्द्रशेखर, सतीश, शिवा, मोनिका, देवेंद्र की पत्नी पूजा, चंद्रेश्वर की पत्नी व सतीश की पत्नी गुड्डी समेत अन्य लोगों ने उसे और उसके भाई विनीत को अपने घर बुलाया। कहा कि समझौता करना है। जैसे ही वे वहां पहुंचे, सभी आरोपियों ने मिलकर सरियों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में भाई विनीत के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि पीड़ता को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा गया, जिससे उसे भी चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.