संभल, अप्रैल 8 -- पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक बुधवार को केंद्र प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में गौशाला रोड पिंक चौकी चन्दौसी में संपन्न हुई। जिसमें पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवादों को परिवार परामर्श केंद्र द्वारा काउंसलरों के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास काउंसलर द्वारा किया गया। कुल 18 पत्रावलियों को सुनकर एक पत्रावली का निस्तारण किया गया। एक पत्रावली को बंद किया। इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता, संगीता भार्गव, पूनम अरोरा, महेश गंगवार, मनोहर सिंह, रुचि, करुणा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...